खेल की खबरें | राहुल की वापसी से स्थिरता मिली : म्हाम्ब्रे

चेन्नई, नौ अक्टूबर भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में भारत की जीत के सूत्रधार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी से मध्यक्रम को मजबूती मिली है ।

राहुल ने नाबाद 97 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने जीत दर्ज की ।

पांचवें नंबर पर उतरे राहुल को तीसरे ही ओवर में आना पड़ा चूंकि आस्ट्रेलिया ने दो ओवर के भीतर दो रन पर भारत के तीन रन निकाल दिये थे ।

राहुल ने विराट कोहली (85) के साथ 165 रन की साझेदारी की ।

म्हाम्ब्रे ने कहा ,‘‘ हमें हमेशा से पता था कि राहुल कितना शानदार बल्लेबाज है, खासकर बीच के ओवरों में । हमें ऐसा खिलाड़ी चाहिये जो स्पिन को बखूबी खेल सके । इससे टीम को स्थिरता और आत्मविश्वास मिलता है ।’’

म्हाम्ब्रे ने कहा कि भारतीय स्पिनरों ने आक्रमण को विविधता दी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यही इस खेल की खूबसूरती है । टीम संयोजन में आपको विविधता चाहिये । हमारे सभी स्पिनर अलग अलग शैली के हैं और उनके पास विविधता है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)