देश की खबरें | राहुल ने यमुना का लिया जायजा, केजरीवाल को डुबकी लगाने की चुनौती दी

नयी दिल्ली, 30 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच यमुना नदी के किनारे पहुंचकर नदी की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनका एक पुराना वादा याद दिलाते हुए कहा कि वह डुबकी कब लगाएंगे।

राहुल गांधी ने यमुना नदी के किनारे पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का वीडियो बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी, अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतज़ार कर रही है।’’

पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था।

राहुल गांधी इन दिनों अपनी हर चुनावी सभा में केजरीवाल के इस वादे का उल्लेख करके उन पर निशाना साध रहे हैं।

उन्होंने बुधवार को दावा किया था कि केजरीवाल यमुना में स्नान नहीं करेंगे और न ही इसका पानी पीयेंगे क्योंकि ऐसा करने पर वह अस्पताल पहुंच जाएंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)