देश की खबरें | राहुल गांधी किसानों की वास्तविकता से अवगत नहीं हैं : मुरलीधरन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझीकोड (केरल), चार अक्टूबर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया कि वह वास्तविकता से अवगत नहीं हैं और ‘प्रचार पाने का हथकंडा’ अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड और अन्य इलाकों के किसानों से बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़े | अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.

विदेश राज्य मंत्री ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कृषि क्षेत्र में सुधारों की हिमायती और इसे अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने वाली कांग्रेस अब अपनी बात से पलट गई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘पार्टी भारतीय राजनीति में प्रासंगिकता खो देने से हताश होकर हिंसा और तोड़फोड़ का सहारा ले रही है। ’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, सरकार से ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस (संप्रग) सरकार ने तथा हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियम को रद्द करने का समर्थन किया था। लेकिन यह राष्ट्रीय पार्टी अब अपने रुख में बदलाव करते हुए किसानों के मुद्दे पर पलट गई है।

मुरलीधरन ने कहा कि वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी द्वारा कृषि सुधारों का विरोध करना दिखाता है कि वह किसानों की समस्याओं से अवगत नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)