खेल की खबरें | रफेल नडाल ने पहला मैच जीता, स्वियातेक अंतिम आठ में

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे नडाल पूरी तरह से फॉर्म में दिख रहे थे ।

इससे पहले पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन उपविजेता लैला फर्नांडिज को 6 . 1, 6 . 2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक के अलावा दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ऐश बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं । स्वितयातेक का सामना प्रिसिला होन और दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा ।

वहीं बार्टी की टक्कर आस्ट्रेलिया की एला टोमजाओविच और 2020 आस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगी ।

सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स दूसरे क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी । वहीं काजा जुवान का सामना मिसाकी दोइ या अनास्तासिया गासानोवा से होगा ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)