अहमदाबाद, दो अक्टूबर गुजरात के साबरमती जेल के करीब 3,000 कैदियों को गांधी जयंती पर शुक्रवार को एक उपहार मिला क्योंकि प्राधिकारियों ने उनके लिए एक समर्पित रेडियो स्टेशन शुरू किया।
‘रेडियो प्रिजन’ की शुरूआत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशेक (जेल) के एल एन राव ने की। यह जेल परिसर से संचालित होगा और कैदियों को सूचना एवं मनोरंजन मुहैया कराएगा।
राव ने कहा, ‘‘मनोरंजन, कहानी सुनाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ‘रेडियो प्रिजन’ कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। हम कैदियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी प्रसारित करेंगे। इस पहल के तहत दस कैदियों को रेडियो जॉकी के रूप में चुना गया है।
साबरमती जेल के जनसम्पर्क अधिकारी डी वी राणा ने कहा कि सुरक्षा कारणों से प्रसारण फाइबर नेटवर्क के माध्यम से होगा जो प्रत्येक बैरक में लगे स्पीकर से जुड़ा होगा।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद.
उन्होंने कहा कि ‘रेडियो प्रिजन’ का प्रसारण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से शाम छह बजे तक होगा और अन्य पेशेवर रेडियो स्टेशनों की तरह ही इस पर फिल्मी गाने आदि प्रसारित किये जाएंगे।
राणा ने कहा, ‘‘चुने गए कैदियों को पेशेवरों द्वारा रेडियो जॉकी के तौर पर एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY