देश की खबरें | त्वरित कदमों ने भारत को कोविड-19 संकट की स्थिति में जाने से बचाया: सिंह

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रसार को नियंत्रित करने के लिये त्वरित प्रशासनिक उपायों ने भारत को संकट की स्थिति में जाने से बचाया।

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कोविड-19 का प्रसार रोकने में खास तौर पर जिलाधिकारियों और नौकरशाहों की भूमिका की प्रशंसा की।

यह भी पढ़े | India- China Border Tension: चीन को पीएम मोदी को कड़ा सन्देश, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म Weibo से अकाउंट को किया डिलीट.

कार्मिक मंत्रालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, “कोरोना के खिलाफ भारत की जंग प्रभावी साबित हुई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत में ही लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी।”

उन्होंने कहा कि त्वरित प्रशासनिक उपायों ने भारत को संकट की स्थिति में जाने से बचा लिया जिनका सामना अपेक्षाकृत कम आबादी वाले कुछ विकसित देश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के तमिलनाडु में 3882 नए मामले पाए गए, 63 की मौत: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा गया कि किसी देश की जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार चुनौती पेश करता है जिसका भारत में प्रशासन ने बेहद अच्छे से ध्यान रखा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये यहां भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) द्वारा आयोजित 46वें लोक प्रशासन में उन्नत पेशेवर कार्यक्रम (एपीपीपीए) को संबोधित करते हुए सिंह ने पारदर्शी शासन मॉडल के लिये लोकसेवकों की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)