एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पुतिन ने यूक्रेन के मुद्दे पर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर हमला करने के रूस के कथित इरादे के बारे में पश्चिमी चिंताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मॉस्को अपनी सीमाओं के पास नाटो के अभ्यास को लेकर भी समान रूप से चिंतित है।

विदेश की खबरें | पुतिन ने यूक्रेन के मुद्दे पर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी

यूक्रेन पर हमला करने के रूस के कथित इरादे के बारे में पश्चिमी चिंताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मॉस्को अपनी सीमाओं के पास नाटो के अभ्यास को लेकर भी समान रूप से चिंतित है।

रूसी राष्ट्रपति ने एक ऑनलाइन निवेश मंच के प्रतिभागियों से बात करते हुए कहा कि नाटो के पूर्व की ओर विस्तार से मॉस्को के मुख्य सुरक्षा हितों को खतरा है।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि नाटो अंततः रूस के कमान केंद्र तक केवल पांच मिनट में पहुंचने में सक्षम मिसाइलों को तैनात करने के लिए यूक्रेनी क्षेत्र का उपयोग कर सकता है।

पुतिन ने कहा, "इस तरह के खतरों का उभरना हमारे लिए धैर्य की परीक्षा लेने जैसा है।"

उन्होंने कहा कि बढ़ते खतरों का मुकाबला करने के लिए मॉस्को को नए हाइपरसोनिक अस्त्र विकसित करने पर विवश किया गया है।

पुतिन ने कहा कि एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल अगले साल की शुरुआत में रूसी नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है और यह भी समान समय में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम होगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "आदेश जारी करने वालों तक पहुंचने में इसे भी केवल पांच मिनट लगेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).