विदेश की खबरें | पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको से मुलाकात की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस सप्ताह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस में पुतिन से मुलाकात की थी। उसके बाद पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात हुई है।

लुकाशेंको ने काला सागर तट पर स्थित सोची रिजॉर्ट में पुतिन से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव रखा।

बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि वह वोस्तोकनी में बुधवार को किम के साथ हुई वार्ता के बारे में उन्हें (लुकाशेंको) जानकारी देंगे।

पुतिन ने कहा, “मैं आपको क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा के बारे में सूचित करना चाहता हूं, जो काफी महत्वपूर्ण है और सबसे गंभीर मुद्दे, यूक्रेन की स्थिति पर भी बात करना चाहता हूं।”

लुकाशेंको ने जवाब में कहा, "हम त्रिपक्षीय सहयोग के बारे में सोच सकते हैं।" उन्होंने कहा कि "मुझे लगता है कि बेलारूस के लिए भी वहां कुछ काम किया जा सकता है।”

किम की रूस यात्रा शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने लड़ाकू विमान बनाने वाली एक फैक्टरी का भी दौरा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)