देश की खबरें | पंजाब विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को मिली पीएचडी की उपाधि

चंडीगढ़, 20 मई पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब विश्वविद्यालय के 70वें दीक्षांत समारोह के दौरान शनिवार को डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पास अब राजनीति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री है।

विश्वविद्यालय की कुलपति रेणु विज से डिग्री प्राप्त करने के बाद चन्नी ने ट्विटर पर कहा, “आज का दिन मेरी शैक्षणिक यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण “मील का पत्थर” है क्योंकि आज मैंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इस यात्रा के दौरान मेरे मार्गदर्शकों, गुरुजनों और प्रियजनों के अविश्वसनीय समर्थन के लिए आभारी हूं।”

चन्नी का शोध विषय था ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस : ​​2004 के बाद से लोकसभा चुनावों में केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीतियों का अध्ययन।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने 2017 में अपनी पीएचडी शुरू की थी।

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)