चंडीगढ़, 10 जुलाई पंजाब सरकार ने कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर यहां स्थित पंजाब सचिवालय एक और दो में आगंतुकों (आम जनता) के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने इस संबंध में एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है।
इसमें कहा गया है कि यह निर्णय ‘‘कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लिया गया है।’’
बयान के अनुसार जनता द्वारा कोई परेशानी होने की स्थिति में अतिरिक्त सचिव प्रशासन से सम्पर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़े | दिल्ली के AIIMS अस्पताल की 10वीं मंजिल से 25 वर्षीय डॉक्टर ने लगाई छलांग, हालत नाजुक.
इसमें कहा गया है कि सभी नागरिकों से आग्रह किया जाता है कि वे कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए सरकार के प्रयासों में सहयोग करें।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में कोविड-19 के 7000 से अधिक मामले सामने आये हैं और 183 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY