चंडीगढ़, 14 जुलाई पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा के जांच नमूनों में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वह राज्य के पहले मंत्री हैं जोकि संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता संजय झा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित.
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री बाजवा के नमूने शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए थे। उनके विभाग के निदेशक में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यह जांच की गई।
शनिवार को आए पहले नतीजे में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद बाजवा के नमूने दोबारा एकत्र किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अवनीत कौर ने कहा, '' वह (बाजवा) कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।''
अधिकारियों ने कहा कि मंत्री के परिवार वालों और उनके कर्मचारियों के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, '' मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। वह आज कोविड-19 संक्रमित पाए गए ।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY