देश की खबरें | पंजाब: आत्महत्या से पहले व्यक्ति ने बेटी, मां और पालतू कुत्ते को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के बरनाला जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां, बेटी और पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी भी जान ले ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 23 जून पंजाब के बरनाला जिले में एक व्यक्ति ने अपनी मां, बेटी और पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी भी जान ले ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम रामराज्य कॉलोनी में व्यक्ति के घर यह घटना हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलबीर मान सिंह ने रिवॉल्वर से पहले अपनी बेटी निमरत कौर (21) को और इसके बाद अपनी मां बलवंत कौर (85) तथा पालतू कुत्ते को गोली मारी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मान लंबे समय से तनाव में था।
पुलिस के अनुसार, मान की बेटी हाल ही में कनाडा से लौटी थी।
उसने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

