देश की खबरें | पंजाब कृषि कानूनों को लेकर नहीं चाहता केंद्र से टकराव : मनप्रीत बादल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि उनका राज्य केंद्र के साथ कोई टकराव नहीं चाह रहा है और वह केंद्र से कृषि कानूनों को लागू करने से पहले अपना अंह त्याग देने एवं संबंधित पक्षों से चर्चा करने की अपील भर कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत सरकार के साथ कोई टकराव नहीं चाह रहे हैं। पंजाब बस इतना कह रहा है कि आप क्यों उस व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करना चाहते हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और जिसने भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया के एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह अंह क्यों है कि केवल हमें ही सबसे अच्छा मालूम है। भारत जैसे विविधतापूर्ण एवं विशाल देश में कोई एक मॉडल हर हिस्से के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता है और हमारे पास हर राज्य के हिसाब से दो या दो से अधिक मॉडल हो सकते हैं।’’

वित्त मंत्री का बयान पंजाब विधानसभा द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चार विधेयकों को पारित करने की पृष्ठभूमि में आया है।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

पंजाब कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है और उसने यह कहते हुए केंद्र से उन पर पुनर्विचार करने की अपील की कि वे किसानों को ‘निजी हाथों के रहमोकरम’ पर छोड़ देंगे।

बादल ने कहा कि पंजाब ‘रातों-रात भाग जाने वाले’ सभी संचालकों को अनुमति देने के खिलाफ है और किसानों से खाद्यान्न खरीदने के लिए केवल उन्हीं निजी पार्टियों को अनुमति दी जाए जो या तो राज्य या केंद्र सरकार के पास पंजीकृत हों।

मंत्री ने कहा कि उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि खाद्यान्न एमएसपी से अधिक मूल्य पर खरीदा जाए, वरना पूरी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)