एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब भाजपा प्रमुख ने धान खरीद मुद्दे पर 'आप' सरकार, कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसानों से कम कीमत पर धान की खरीद को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शनिवार को आलोचना की और धान उत्पादकों की दुर्दशा का मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

देश की खबरें | पंजाब भाजपा प्रमुख ने धान खरीद मुद्दे पर 'आप' सरकार, कांग्रेस पर निशाना साधा

चंडीगढ़, 30 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसानों से कम कीमत पर धान की खरीद को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की शनिवार को आलोचना की और धान उत्पादकों की दुर्दशा का मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग के बीच जाखड़ ने कहा कि पंजाब में गेहूं और धान पर एमएसपी की गारंटी है।

उन्होंने 'एक्स' पर जारी एक वीडियो में कहा, "प्रत्येक अनाज की खरीद एमएसपी पर की जाती है। लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ कि किसानों को (धान पर) प्रति क्विंटल 200 से 350 रुपये की कटौती का सामना करना पड़ा।"

जाखड़ ने सवाल किया, "इस पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं किया? क्या किसानों की आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है?"

उन्होंने आरोप लगाया, "एक जिम्मेदार विपक्ष की तरह काम करने के बजाय कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहना चुना। हमें समाज के वंचित वर्गों के लिए आवाज उठाने वालों की जरूरत है और अब किसानों के लिए आवाज उठाने का समय आ गया है।"

जाखड़ ने कहा कि केंद्र ने धान खरीद के लिए राज्य को 44 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने भी किसानों के लिए आवाज नहीं उठाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लोगों की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं है, जबकि 'आप' की मंशा साफ नहीं है।

'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने किसानों से भगवंत मान सरकार से एमएसपी का हिसाब लेने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).