खेल की खबरें | पंजाब ने शूटआउट में हरियाणा को हराकर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर मंगलवार को सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली ।
चेन्नई, 28 नवंबर पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर मंगलवार को सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली ।
पंजाब और हरियाणा का स्कोर निर्धारित समय तक 2 . 2 से बराबर था । पंजाब ने शूटआउट में 9 . 8 से जीत दर्ज की ।
पंजाब के लिये हरजीत सिंह ने 13वें मिनट में पहला गोल किया । हरियाणा के संजय ने 25वें मिनट में बराबरी का गोल दागा ।
पंजाब और भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा लेकिन आठ मिनट बाद हरियाणा के रजत ने बराबरी का गोल कर दिया ।
शूटआउट में हरियाणा के लिये संजय, दीपक और अभिषेक ने गोल किये । पंजाब के लिये हरमनप्रीत, सिमरनजीत और सुखजीत सिंह ने गोल किये । मुकाबला सडन डैथ में चला गया और सातवें पेनल्टी शूटआउट में सिमरनजीत ने विजयी गोल दागा ।
तमिलनाडु ने कर्नाटक को पेनल्टी शूटआउट में 5 . 3 से हराकर कांस्य पदक जीता ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

