सप्ताहांत में बैंकाक में हुए प्रदर्शन में दो हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। यह उस आंदोलन को पुनः जीवित करने की कोशिश है जो देश में कोरोना वायरस महामारी आने से पहले उभर रहा था। महामारी से निपटने के लिए आपातकाल घोषित किया गया जिस वजह से राजनीतिक गतिविधियां करना असंभव हो गया था।
ये प्रदर्शन नया संविधान, नए चुनाव और दमनकारी कानूनों को खत्म करने जैसी मांगों के समर्थन में हुए हैं। थाइलैंड के कम से कम दो शहरों में छोटे स्तर पर प्रदर्शन हुए।
यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.
छात्र समूह “ न्यू लाइफ नेटवर्क“ के एक प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार कोरोना वायरस महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था का पर्याप्त रूप से प्रबंध करने में अक्षम रही।
पुमीवत रंगकासीवित ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा की सरकार स्थिति से निपट नहीं सकती है तो उसे इस्तीफा देना चाहिए।
यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.
उन्होंने सरकारी भवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि वह सुधार की अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद ही वह स्थल से चले गए।
एक अलग समूह ने सोमवार को दर्जनों प्रदर्शनकारियों के साथ सेना मुख्यालय के बाहर एक रैली की, जहां कई प्रदर्शनकारियों ने प्रयुथ सरकार की आलोचना की।
बैंकाक के परीत चिवारक नाम के एक छात्र कार्यकर्ता ने कहा कि अगर सरकार अस्थिरता नहीं चाहती है, अगर सरकार सड़कों पर प्रदर्शनकारियों को देखना नहीं चाहती है तो उसे संसद को भंग कर देना चाहिए और लोगों को फैसला करने देना चाहिए।
प्रयुथ 2014 में निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट कर सैन्य कमांडर के तौर पर सत्ता में आए थे। वह पिछले साल फिर से प्रधानमंत्री बन गए थे, क्योंकि उनकी सेना समर्थक पार्टी आम चुनाव के बाद गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रही थी।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, पुलिस शनिवार का प्रदर्शन आयोजित करने वालों के खिलाफ आपातकाल के आदेश और संक्रामक रोग तथा यातायात के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप लगाने पर विचार कर रही है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY