कोलकाता, 15 जून कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष कुछ याचिकाकर्ताओं के वकील ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जब वे दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस सुरक्षा में पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे तो गुंडों ने उन पर हमला कर दिया।
न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने इससे पहले आज दिन में दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के संभावित उम्मीदवारों की याचिका पर आदेश जारी किया था। याचिकाओं में दावा किया गया था कि कथित रूप से राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी से संबद्ध उपद्रवी उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने से रोक रहे हैं।
अदालत ने याचिकाकर्ताओं को काशीपुर, भानगढ़ और बशीरहाट जैसे थानों में पहुंचने का निर्देश दिया था जहां पुलिस उनकी सुरक्षा की व्यवस्था करेगी और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नामांकन केंद्र तक जाएगी।
कुछ याचिकाकर्ताओं के वकील फिरदौस शमीम ने बाद में अदालत में आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना के भानगढ़ में शोनेपुर क्षेत्र में गुंडा तत्व ने उन पर बंदूक एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
आरोप है कि पुलिस सुरक्षा में जाने के बावजूद हमला हुआ और कुछ संभावित उम्मीदवार घायल हो गये।
शमीम ने कहा कि न्यायमूर्ति मंथा ने शुक्रवार को इस संबंध में शिकायतों पर सुनवाई के लिए सहमति जताई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY