विदेश की खबरें | सोमालिया के आतंकी संगठन को हथियारों की आपूर्ति पर पाबंदी लगाने वाला प्रस्ताव सं रा में पारित

सुरक्षा परिषद ने सोमालियाई सरकार से यह भी आग्रह किया कि आतंकी संगठन के अवैध वित्त पोषण पर भी लगाम लगाई जाए।

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के एक आकलन के अनुसार पिछले साल अल-शबाब को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की अवैध सहायता मिली।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 5.26 करोड़ के पार, अब तक 1.29 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

प्रस्ताव 13-0 से पारित हुआ और इस पर हुए मतदान में रूस और चीन ने भाग नहीं लिया।

प्रस्ताव के तहत सोमालिया की ‘नेशनल सिक्योरिटी फोर्स’ और सुरक्षा क्षेत्र के विकास के लिए बेचे या आपूर्ति किये जाने वाले किसी भी प्रकार के सैन्य हथियार या उपकरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: अमेरिका में दर्ज COVID19 के 140,000 नए मामले दर्ज, एक दिन में 1,479 संक्रमितों की हुई मौत.

अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन अल-शबाब, अफ्रीका में सबसे सक्रिय और मजबूत समूह है और दक्षिणी तथा मध्य अफ्रीका के कुछ हिस्सों पर इसका नियंत्रण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)