जम्मू, 24 मार्च मादक पदार्थों की तस्करी की आय से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान होने के बाद रविवार को एक दंपति और एक महिला के करोड़ों रुपये के दो मकान कुर्क कर लिए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रीना का एक तीन मंजिला घर और पाल सिंह और उनकी पत्नी सीमा का दो मंजिला घर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत बहू फोर्ट के राजीव नगर क्षेत्र में कुर्क किया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मकानों की पहचान अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के रूप में की गई।
प्रवक्ता ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह संपत्ति मालिकों द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की आय से अर्जित की गई थी, जिनके खिलाफ 2017 और 2023 के बीच बहू फोर्ट पुलिस थाने में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।”
उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी ताकत से मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY