नयी दिल्ली, चार सितंबर रियल्टी कंपनी ओमेक्स ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तकों रोहतास गोयल और सुनील गोयल ने अपने विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है।
कंपनी ने बताया कि सुनील गोयल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में लंबित कानूनी मामलों को वापस ले लिया है और अपने शेयर बड़े भाई के परिवार को हस्तांतरित करने पर सहमति जताई है।
ओमेक्स समूह की शुरुआत 1987 में हुई थी, जब रोहतास गोयल ने निर्माण और ठेकेदारी व्यवसाय शुरू किया था।
सुनील गोयल को निदेशक मंडल से हटाए जाने के बाद 2017 से दोनों भाई कानूनी लड़ाई में उलझे हुए थे।
ओमेक्स ने बयान में कहा कि सुनील गोयल, उनकी पत्नी और एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) ने गिल्ड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड (ओमैक्स की होल्डिंग कंपनी) में अपनी 9.45 प्रतिशत हिस्सेदारी बड़े भाई रोहतास गोयल और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित इकाइयों को हस्तांतरित कर दी है। ये शेयर ओमेक्स में 6.47 प्रतिशत अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी के बराबर हैं।
सुनील गोयल समूह बाकी हिस्सेदारी किस्तों में सौंपेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY