देश की खबरें | प्रोफेसर भारत भास्कर आईआईएम अहमदाबाद के नये निदेशक बने

नयी दिल्ली, 23 जनवरी प्रोफेसर भारत भास्कर अहमदाबाद में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के नये निदेशक नियुक्त किए गए हैं। संस्थान ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

उनकी नियुक्ति एक मार्च से पांच साल की अवधि के लिए है।

भास्कर फिलहाल आईआईएम लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रणाली के प्रोफेसर हैं।

अंतरिम रूप से प्रशासक बोर्ड ने प्रोफेसर अरिन्दम बनर्जी को फरवरी के लिए प्रभारी निदेशक नियुक्त किया था।

आईआईएमए प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पंकज आर. पटेल ने कहा, ‘‘प्रतिष्ठित वैश्विक प्रबंधन संस्थान के रूप में आईआईएम अहमदाबाद की अपनी समृद्ध विरासत है, जिसे उसके शुरुआती दिनों से ही निदेशकों के नेतृत्व ने संवारा है। मैं आईआईएम अहमदाबाद के निदेशक के रूप में प्रोफेसर भारत भास्कर का स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)