नयी दिल्ली, 19 फरवरी पहनने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी बोल्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण गुप्ता ने बुधवार को कहा कि कंपनी का मुख्य ध्यान अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाने और खुदरा बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने पर है।
उन्होंने कहा कि भारत का ‘पहनने वाले श्रव्य’ (ऑडियो वियरेबल) उपकरणों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और आकांक्षी, उच्च गुणवत्ता वाले ‘ट्रू वायरलेस स्टीरियो’ (टीडब्ल्यूएस) उत्पादों की मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने अपना मुख्य ध्यान उत्पाद पोर्टफोलियो बढ़ाने और खुदरा बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने पर केंद्रित किया हुआ है।
कंपनी के सीईओ ने बुधवार को यहां कंपनी के चार नए उत्पाद पेश करते हुए यह बात कही।
कंपनी ने ये उत्पाद अमेरिका की प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनी फोर्ड मस्टैंग के साथ साझेदारी में बनाए हैं।
कंपनी द्वारा पेश किए गए उत्पाद- मस्टैंग क्यू, मस्टैंग डायनो, और मस्टैंग टॉर्क (दो रंगों में) हैं। ये उत्पाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स मंच अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हैं। ये उत्पाद 1,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे।
बोल्ट ने कहा कि मस्टैंग के साथ उसके सहयोग ने बाजार में उसकी ब्रांड पहचान और कारोबार वृद्धि दोनों को बढ़ावा मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY