निजी क्षेत्र को रॉकेट बनाने, प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने की अनुमति दी जाएगी: के. सिवन
इसरो प्रमुख के सिवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि निजी क्षेत्र को अब रॉकेट एवं उपग्रह बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरग्रहीय मिशन का भी हिस्सा बन सकता है. हालांकि सिवन ने कहा कि इसरो की गतिविधियां कम नहीं होंगी.
नई दिल्ली, 25 जून: इसरो प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने बृहस्पतिवार को कहा कि निजी क्षेत्र को अब रॉकेट एवं उपग्रह बनाने और प्रक्षेपण सेवाएं मुहैया कराने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के अंतरग्रहीय मिशन का भी हिस्सा बन सकता है.
कैबिनेट ने ग्रहों पर अन्वेषण के मिशन समेत अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बुधवार को अनुमति दी.
यह भी पढ़ें: जब फ्लाइट में सफर करते दिखे इसरो चीफ के सिवन, केबिन क्रू और यात्रियों ने तालियों से किया स्वागत: देखें VIDEO
हालांकि सिवन ने कहा कि इसरो की गतिविधियां कम नहीं होंगी और वह उन्नत शोध एवं विकास, अंतरग्रहीय और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों समेत अंतरिक्ष आधारित गतिविधियां जारी रखेगा.
Tags
संबंधित खबरें
Who Is James Coles? कौन हैं 21 साल के जेम्स कोल्स, द हंड्रेड ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर के लिए जमकर लगी बोली. 4.8 करोड़ रुपये में लंदन स्पिरिट ने खरीदा
The Hundred Auction 2026 Live Streaming In India: भारत में कहां देखें द हंड्रेड ऑक्शन का लाइव प्रसारण? 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
NASA Artemis II Moon Mission 2026: 6 मार्च को लॉन्च होगा आर्टेमिस II, 50 साल बाद चांद के करीब जाएंगे इंसान
Solar Flare: 1 फरवरी से सूर्य उगल रहा खतरनाक सोलर फ्लेयर्स, संचार सेवाएं प्रभावित, क्यों बढ़ी सौर गतिविधि और क्या भारत में ब्लैकआउट का खतरा?
\