देश

जब फ्लाइट में सफर करते दिखे इसरो चीफ के सिवन, केबिन क्रू और यात्रियों ने तालियों से किया स्वागत: देखें VIDEO

इसरो चीफ के सिवन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दरअसल एक फ्लाइट का है. जिसमें इसरो चीफ इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे. केबिन क्रू और यात्रियों को चला तो जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसरो चीफ का तालियों से स्वागत किया.

जब फ्लाइट में सफर करते दिखे इसरो चीफ के सिवन, केबिन क्रू और यात्रियों ने तालियों से किया स्वागत: देखें VIDEO
फ्लाइट में सफर करते दिखे इसरो चीफ के सिवन (Photo Credit- Twitter)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) चीफ के सिवन (ISRO chief K Sivan) इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. चंद्रयान-2 पर इसरो की मेहनत के चलते वे देश के हीरो बन गए हैं. इस बीच अब इसरो चीफ के सिवन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दरअसल एक फ्लाइट का है. जिसमें इसरो चीफ इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे. केबिन क्रू और यात्रियों को चला तो जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसरो चीफ का तालियों से स्वागत किया. केबिन क्रू और कुछ यात्रियों ने इसरो चीफ से हाथ मिलाया. के सिवन ने सभी का मुस्कुराकर अभिवादन किया.

केबिन क्रू ने उनके साथ सेल्फी भी ली. इस दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों के चेहरे पर उत्सुकता और खुशी दिखाई दी. यात्रियों ने अपने कैमरे में इसरो चीफ की तस्वीरें कैद की. इसरो चीफ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सभी इसरो चीफ को देश का हीरो बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 2: इसरो चीफ के सिवन ने कहा- विक्रम लैंडर से कोई संपर्क नहीं, ऑर्बिटर कर रहा है अपना काम, अब गगनयान मिशन हमारी प्राथमिकता. 

यहां देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसरो चीफ की तारीफों में लगातर कमेंट्स कर रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं. सभी इसरो और के सिवन के अंतरिक्ष के क्षेत्र में किए जा रहे कामों के सराहना कर रहे हैं. चंद्रयान-2 को लेकर भी लोग इसरो चीफ की तारीफ कर रहे हैं. पूरा देश इसरो चीफ के प्रयासों के लिए उन्हें बधाइयां दे रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).