देश

Fact Check: क्या बजरंग दल वालों ने मुस्लिमों के घरों में घुसकर उनकी हत्या कर दी? पाकिस्तान के वीडियो को मुरादाबाद का बताकर किया वायरल, यूपी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियो में दावा किया जा रहा था कि यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल के कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में घुसकर उनकी हत्या कर दी.

Fact Check: क्या बजरंग दल वालों ने मुस्लिमों के घरों में घुसकर उनकी हत्या कर दी? पाकिस्तान के वीडियो को मुरादाबाद का बताकर किया वायरल, यूपी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Photo- @UPPViralCheck/X

Moradabad Bajrang Dal Viral Claim Muslim Houses Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी खून खौल उठेगा. वीडियो में दावा किया जा रहा था कि यूपी के मुरादाबाद में बजरंग दल के कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में घुसकर उनकी हत्या कर दी. वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुपों पर भेजकर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है. लेकिन जब यूपी पुलिस ने जांच की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई. दरअसल, ये वीडियो मुरादाबाद का नहीं बल्कि पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ का है और अप्रैल 2024 का बताया जा रहा है.

इस वीडियो में जो कुछ दिख रहा था वो ऑनर किलिंग यानी इज्जत के नाम पर हत्या का मामला है. अब सोचने वाली बात ये है कि इसे भारत में क्यों फैलाया गया?

ये भी पढें: Fact Check: सहारनपुर में कांवड़ ट्रक की चपेट में आने से ‘वाहिद’ की मौत हो गई? पुराने वीडियो को नया बताकर किया वायरल, पुलिस ने बताई सच्चाई

पाकिस्तान के वीडियो को मुरादाबाद का बताया

फेक न्यूज फैलाने वाले 13 गिरफ्तार

पुलिस की मानें तो ये वीडियो कांवड़ यात्रा के दौरान समाज में नफरत फैलाने की कोशिश के तहत वायरल किया गया था. 21 जुलाई 2025 को पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले नदीम, मंसूर और रहीस को पकड़ा गया था और फिर पूछताछ में बाकी नाम सामने आए.

जिन लोगों को पकड़ा गया है उनके मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और डिजिटल फॉरेंसिक टीम ये पता लगाने में जुटी है कि वीडियो को सबसे पहले किसने शेयर किया और किस-किस तक पहुंचाया.

कहीं ये ISI  की साजिश तो नहीं?

पुलिस को शक है कि इस साजिश के पीछे ISI यानी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का हाथ हो सकता है. इस केस में IT एक्ट के साथ-साथ UAPA के तहत भी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी वीडियो देखने के बाद बिना जांचे-परखे उसे आगे शेयर न करें. अफवाहों से दंगे-फसाद फैल सकते हैं और इसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ सकता है.

फेक न्यूज फैलाने से बचिए

तो दोस्तों, अगली बार जब कोई सनसनीखेज वीडियो आपके फोन पर आए, तो रुकिए, सोचिए और उसकी सच्चाई जांचिए. फेक न्यूज से बचिए और देश में शांति बनाए रखने में अपना योगदान दीजिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).