एजेंसी न्यूज

कानपुर: तबलीगी जमात के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर वायरल वीडियो के मामले में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापिका ने की शिकायत

बलीगी जमात के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर विवादों के घेरे में आने वाली जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ आरती दवे लालचंदानी ने शिकायत की है कि जिस वायरल वीडियो की बात हो रही है, उसे गलत इरादों से वायरल किया गया है ताकि कोरोना वायरस महामारी के समय नफरत फैलाई जा सके और शांति भंग हो .

कानपुर: तबलीगी जमात के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर वायरल वीडियो के मामले में मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापिका ने की शिकायत
तबलीगी जमात/ फाइल फोटो (Photo Credits: PTI)

कानपुर, 6 जून: तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के खिलाफ कथित टिप्पणियों को लेकर विवादों के घेरे में आने वाली जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉ आरती दवे लालचंदानी ने शिकायत की है कि जिस वायरल वीडियो की बात हो रही है, उसे गलत इरादों से वायरल किया गया है ताकि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के समय नफरत फैलाई जा सके और शांति भंग हो .

उन्होंने बृहस्पतिवार को दी लिखित शिकायत में यह भी कहा कि विदेश में रह रहे कुछ लोगों को एक कॉलर उनके नंबर से फोन कर रहा है और खुद को डॉक्टर आरती लालचंदानी बता रहा है और अपशब्द बोल रहा है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि लोगों ने जब मोबाइल एप्लीकेशन ट्रूकॉलर के जरिए पता किया तो मालूम हुआ कि जिस नंबर से फोन आ रहा है वह डॉक्टर आरती लालचंदानी के नाम से पंजीकृत है जो एक महिला कार्डियोलॉजिस्ट है.

यह भी पढ़ें: तबलीगी जमात मामले में 2200 से अधिक विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट

डॉक्टर ने मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कानपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनंत देव तिवारी ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजेश यादव को सौंपी है और कहा है कि अपराध शाखा की साइबर सेल के जरिए इस मामले की जांच होनी चाहिए. यादव ने ‘पीटीआई ’ से इस बात की पुष्टि की कि उन्हें मामले की जांच सौंपी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).