देश की खबरें | पटना कुटुंब अदालत के प्रिंसिपल जज की कोविड-19 से मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, सात अगस्त पटना कुटुंब अदालत के प्रिंसिपल जज हरीश चंद्र श्रीवास्तव का यहां एम्स में कोविड-19 के इलाज के दौरान निधन हो गया। बिहार न्यायिक सेवा संघ (बीजेएसए) के सचिव ने यह जानकारी दी।

श्रीवास्तव 58 वर्ष के थे।

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल में कोझिकोड में रनवे पर फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा एयर इंडिया का विमान, पायलट समेत 3 की मौत, देखें VIDEO.

बीजेएसए के सचिव अजीत कुमार सिंह ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी की मौत पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘यह स्वीकार कर पाना पीड़ादायी है कि हमने बृहस्पतिवार शाम को पटना एम्स में कोविड-19 के कारण अपने एक वरिष्ठ सदस्य को खो दिया। यह राज्य की न्यायपालिका के लिए क्षति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले संक्रमित पाये गये अनेक न्यायिक अधिकारी स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन श्रीवास्तव की इससे मृत्यु हो गयी।’’

यह भी पढ़े | गृह मंत्री अमित शाह के आदेश के बात एनडीआरएफ की टीम केरल के लिए रवाना: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

श्रीवास्तव को बुधवार को सांस लेने में शिकायत के बाद एम्स, पटना में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके कोविड-19 से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी।

पटना उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोटवा नारायणपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 16 दिसंबर, 1995 को बिहार न्यायिक सेवा में काम शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)