विदेश की खबरें | सुरक्षा संबंधी लेख को लेकर प्रिंस हैरी ने अखबार पर मानहानि का मामला दायर किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हैरी इस लेख को लेकर ‘मेल ऑन सन्डे’ के प्रकाशक एसोसिएटिड न्यूजपेपर्स लिमिटेड पर मुकदमा दायर कर रहे हैं। लेख में आरोप है कि हैरी ने पुलिस सुरक्षा के लिए स्वयं भुगतान करने की इच्छा जताई थी, लेकिन ब्रिटेन की सरकार ने इनकार कर दिया और इसके खिलाफ उनके एक अलग कानूनी वाद को छिपाने का प्रयास किया गया है।

लंदन के हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान हैरी के शीर्ष अटॉर्नी ने न्यायाधीश मैथ्यू निकिन से कहा कि या तो प्रकाशक की बचाव की दलीलों को खारिज किया जाए या एक सार-संक्षेप वाला फैसला सुनाया जाए जो मुकदमा चलाये बिना राजकुमार हैरी के पक्ष में एक व्यवस्था होगी।

वकील जस्टिन रशब्रूक ने कहा कि प्रकाशक के बचाव में दी गयी इन दलीलों के समर्थन में तथ्य नहीं हैं कि आलेख में एक ईमानदार राय दी गयी है।

हैरी सुनवाई के समय अदालत में नहीं थे। ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि ग्रहण करने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को सरकारी पैसे से मिली पुलिस सुरक्षा उस समय खोनी पड़ी जब उन्होंने 2020 में वरिष्ठ कार्यकारी शाही सदस्य के रूप में अपने अधिकार छोड़ दिये और उत्तर अमेरिका में जाकर बस गये।

प्रिंस (38) जब ब्रिटेन आते हैं तो पुलिस सुरक्षा के लिए खुद भुगतान करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। पिछले साल एक न्यायाधीश ने इस मामले में हैरी को सरकार पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। मामले में अभी सुनवाई शुरू नहीं हुई है।

हैरी ने फरवरी 2022 में छपे एक लेख को लेकर एसोसिएटिड न्यूजपेपर पर मुकदमा दायर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)