Afghanistan: अफगानिस्तान में आगे निवेश पर फैसला प्रधानमंत्री करेंगे - नितिन गडकरी

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां भारतीय निवेश को लेकर व्यापक चिंता जताई जा रही है. ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि इस युद्धग्रस्त देश में आगे बुनियादी ढांचा निवेश को जारी रखने के बारे में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री के साथ वहां के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद करेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर : अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां भारतीय निवेश को लेकर व्यापक चिंता जताई जा रही है. ऐसे में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि इस युद्धग्रस्त देश में आगे बुनियादी ढांचा निवेश को जारी रखने के बारे में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री के साथ वहां के मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श के बाद करेंगे. गडकरी ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत ने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी की हैं. कुछ परियोजनाएं अभी लंबित हैं. पिछले महीने तालिबान ने अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था.

तालिबान ने पश्चिम के समर्थन से बनी पिछली सरकार का अपदस्थ कर दिया था. मंत्री ने कहा, ‘‘हमने वहां बांध (सलमा बांध) बनाया है. हमने अफगानिस्तान में जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है. गडकरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बात पर फैसला करेंगे कि क्या भारत अब अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करेगा या नहीं.’’ यह भी पढ़ें : Afghanistan : तालिबान के डर से जगह-जगह छिपने को मजबूर अमेरिकी नागरिक और ग्रीन कार्ड धारक लोग

गडकरी ने पीटीआई- से साक्षात्कार में कहा, ‘‘एक मित्र देश के नाते हमारी अफगानिस्तान सरकार के अधिकारियों के साथ कुछ सड़कों के निर्माण के लिए बातचीत हुई थी. अच्छी बात यह है कि मैंने वहां सड़कों का निर्माण शुरू नहीं किया. वहां की स्थिति चिंता की बात है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट