पोर्ट ब्लेयर, सात अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को चेन्नई व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच सबमेरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे जिससे यहां बेहतर संर्पक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 473 नए मामले सामने आए: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछायी जाती है।
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (अंडमान-निकोबार टेलीकॉम) मुरली कृष्णा ने केंद्रशासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, ‘‘ चेन्नई तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सबमेरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की प्रतीक्षा अब खत्म हो रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 10 तारीख को इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं।"
मुख्य महाप्रबंधक ने पत्र में अंडमान और निकोबार प्रशासन के अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुचारू संचालन और विभिन्न् द्वीपों में गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के लिए नयी प्रणाली शुरू करने में सहयोग देने का अनुरोध किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY