देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कोविड परिदृश्य पर बातचीत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कोविड-19 की रोकथाम के उपायों और उपचार से संबंधित पहलुओं पर रविवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की। सरकार ने यह जानकारी दी।
चेन्नई, 19 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में कोविड-19 की रोकथाम के उपायों और उपचार से संबंधित पहलुओं पर रविवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बातचीत की। सरकार ने यह जानकारी दी।
राज्य में इस महामारी के मामले 1.65 लाख के पार चले गये हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि फोन पर हुई इस बातचीत के दौरान पलानीस्वामी ने मोदी को बताया कि राज्य में प्रतिदिन 48000 नमूनों की जांच की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री को कोविड-19 की रोकथाम के उपायों तथा संक्रमित पाये गये लोगों के उपचार से संबंधित जानकारियां दी गयीं।
यह भी पढ़े | दिल्ली: जलभराव से मौत पर सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- सरकार और MCD सभी कोरोना नियंत्रण में लगे थे.
बयान के अनुसार पलानीस्वामी ने मोदी से कहा कि राज्य सरकार इस वायरस को फैलने से रोकने और सामान्य स्थिति शीघ्र ही बहाल करने के लिए सभी कदम उठा रही है।
तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और शनिवार को ये 1,65,714 तक पहुंच गये जबकि मृतक संख्या 2,403 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

