देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे

नयी दिल्ली, दो जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके जवाब में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है, जब प्रधानमंत्री मोदी नीत केंद्र सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरे करने जा रही है।

मंत्रिपरिषद की बैठक हर तीन महीने में होती है, जिसमें शीर्ष नौकरशाहों की मौजूदगी में प्रमुख सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की जाती है।

यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की यह पहली बैठक होगी।

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किये थे।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष छिड़ गया था।

पारुल रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)