देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी बिहार में 16 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य बिहार में आगामी 10 दिनों में 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे । सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि विकास की इन विभिन्न परियोजनाओं से आधारभूत संरचना बेहतर होगी और बिहार के लोगों को फायदा होगा ।

यह भी पढ़े | DGCA: कंगना रानौत की विमान यात्रा के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन, डीजीसीए ने IndiGo Airlines से मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं एलपीजी पाइपलाइन, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, नमामि गंगे के तहत सीवेज निस्तारण संयंत्र, जलापूर्ति योजना, नदी के तटों का विकास करने की परियोजना, नयी रेलवे लाइन, रेलवे पुल, विभिन्न खंडों का विद्युतीकरण और राजमार्ग तथा पुलों के निर्माण से संबंधित हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इन कार्यक्रमों के दौरान राज्य के लोगों से भी संवाद करेंगे ।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: गांव के लोगों ने मगरमच्छ को बनाया बंधक, वन विभाग से मांगे 50 हजार रुपये.

एक सूत्र ने बताया, ‘‘इन परियोजनाओं की लागत 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, इसलिए कोविड-19 के समय में सरकारी खर्च से विकास को बढ़ावा मिलेगा ।’’

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)