विदेश की खबरें | यूक्रेनी बच्चों को जबरन बेलारूस भेजे जाने में राष्ट्रपति लुकाशेंको की संलिप्तता: विपक्षी नेता
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लुकाशेंको रूस के सबसे करीबी सहयोगी रहे हैं और उन्होंने क्रेमलिन को यूक्रेन में सेना और हथियार भेजने के लिए बेलारूसी क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

बेलारूस के पूर्व संस्कृति मंत्री पावेल लातुश्का ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने आईसीसी को जो सामग्री सौंपी है, उससे पता चलता है कि रूस के कब्जे वाले कम से कम 15 यूक्रेनी शहरों से 2,100 से अधिक यूक्रेनी बच्चों को लुकाशेंको की मंजूरी से जबरन बेलारूस ले जाया गया है।

लातुश्का ने उम्मीद जताई कि इस सामग्री से आईसीसी लुकाशेंको की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर सकेगी।

अदालत के अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को लातुश्का द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्रियों की प्राप्ति की तुरंत पुष्टि नहीं की।

लातुश्का ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से बेलारूस के क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अभियोजकों को सौंपी गई सामग्री साबित करती है कि लुकाशेंको ने व्यक्तिगत रूप से उन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो यूक्रेनी बच्चों को बेलारूस में स्थानांतरित करने के लिए आधार प्रदान करते हैं।

लुकाशेंको ने मंगलवार को लातुश्का के आरोपों को खारिज कर दिया।

बेलारूसी नेता ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संपर्क किया है और वे देश के बजट से बेलारूस में बच्चों के रहने के लिए धनराशि देने पर सहमत हुए हैं।

लुकाशेंको ने लातुश्का की निंदा की और उन पर उनके खिलाफ आईसीसी में मामला बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)