देश की खबरें | राष्ट्रपति ने पुडुचेरी का दो दिवसीय दौरा पूरा किया

पुडुचेरी, आठ अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुडुचेरी का अपना दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश से रवाना हो गईं।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी और अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर उन्हें विदाई दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुर्मू विशेष उड़ान से चेन्नई होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति ने अरबिंदो आश्रम का दौरा किया और आश्रम के संस्थापक श्री अरबिंदो के स्मारक पर और इसके परिसर में स्थित आश्रम की माता (मीरा अल्फासा) के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में, उन्होंने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की क्षेत्रीय सीमा में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय टाउनशिप ‘ऑरोविले’ का दौरा किया और श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह में भाग लिया।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पुडुचेरी दौरा था।

केंद्रशासित प्रदेश की सरकार ने सोमवार को उनका स्वागत किया था, जहां उन्होंने पुडुचेरी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई अहम प्रगति को रेखांकित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)