देश की खबरें | झारखंड में प्री-मानसून एवं मानसून की बारिश 19 जून के बाद, गर्मी अभी पूरे महीने जारी रहेगी

रांची, 15 जून झारखंड में प्री—मानसून एवं मानसून की बारिश 19 जून के बाद शुरू होने की संभावना है लेकिन राज्य को इस पूरे महीने गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को उक्त बातें कहीं।

रांची स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख अभिषेक कुमार ने आज बताया कि विभाग द्वारा लगाए गए पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

फिलहाल पूरा राज्य भारी गर्मी एवं लू की चपेट में है।

कुमार ने कहा कि राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद प्रारंभ हो जायेगी और जल्द ही मानसून की वर्षा भी प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।

आज सबसे अधिक वर्षा 14.5 मिमी लोहरदगा में दर्ज की गई। जबकि गोड्डा 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 44.7 के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

ची में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में 19 जून से राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)