हंगरी के अधिकारियों का कहना है कि फ्रांसिस यात्रा के दौरान देश के कैथोलिक समुदाय के बीच जायेंगे और उनके सदस्यों से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि बुडापेस्ट के लिस्केट फेरेंक हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, पोप फ्रांसिस हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन से मिलेंगे और फिर हंगरी के अधिकारियों और राजनयिकों के समक्ष अपना मुख्य राजनीतिक भाषण देंगे।
पोप रविवार को बुडापेस्ट के कैथोलिक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक हस्तियों को संबोधित करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि इस बीच फ्रांसिस उन 35,000 यूक्रेनी शरणार्थियों से भी मिलेंगे।
इस बीच वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बताया कि फ्रांसिस हंगरी की अपनी यात्रा के दौरान यूरोप को लेकर अपने नजरिये को सामने रख सकते हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY