पोप बेनिडिक्ट 16वें अपने भाई से मिलने गए थे जिसकी मौत पिछले महीने हुई थी।
अखबार पस्सासउर नीयू प्रेसे ने सेवानिवृत्त पोप की जीवनी लिखने वाले पीटा सीवाल्ड के हवाले से लिखा कि 93 वर्षीय बेनिडिक्ट 16वें रोम लौटने के बाद से चेहरे के संक्रमण का सामना कर रहे हैं।
खबर है कि बेनिडिक्ट के कई लंबे साक्षात्कार लेने वाले सीवाल्ड ने शनिवार को सेवामुक्त पोप को उनकी जीवनी की प्रति सौंपी।
सीवाल्ड ने बताया कि बेनिडिक्ट बहुत सकारात्मक हैं और स्वयं सेहत ठीक होने पर किताब लिखने की बात कर रहे थे लेकिन शारीरिक रूप से वह बहुत कमजोर दिख रहे थे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के 330 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 2,80,027.
उल्लेखनीय है कि जून महीने में बेनिडिक्ट चार दिन की यात्रा पर बावेरिया के रीजनबर्ग शहर अपने बीमार भाई को देखने गए थे। वर्ष 2013 में पोप का पद छोड़ने के बाद इटली से बाहर की उनकी यह पहली यात्रा थी।
उनके भाई रीव जॉर्ज रटिंगर की एक जुलाई को 96 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY