विदेश की खबरें | अमेरिकी संसद भवन के पास ट्रक में विस्फोटक होने की सूचना की जांच कर रही पुलिस

अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है।

कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता मौके पर हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था?

अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर जांचकर्ता यह पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं कि क्या उपकरण एक विस्फोटक था और क्या ट्रक में मौजूद व्यक्ति के पास डेटोनेटर था।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस मौके पर स्नाइपर्स भेज रही है। पुलिस की गाडिय़ों और बैरिकेड्स से इलाके को बंद कर दिया गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन उसे इसकी जानकारी दे रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)