देश की खबरें | मास्क विवाद में व्यक्ति को चाकू मारने वाले संदिग्ध की पुलिस की गोली से मौत

राज्य पुलिस के लेफ्टिनेंट ब्रायन ओलेक्सी ने बताया कि मास्क पहनने को लेकर हुई बहस के बाद लैंसिंग के दक्षिण-पश्चिम में ईटन काउंटी में एक क्वालिटी डेयरी स्टोर में संदिग्ध ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके लगभग 30 मिनट बाद पुलिस गोलीबारी में वह मारा गया।

ओलेक्सी ने कहा कि नजदीकी आवासीय इलाके में शेरिफ डिप्टी ने उसकी गाड़ी को देखा, जिससे उतरते ही संदिग्ध ने उनपर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उन्हें जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चलानी पड़ी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कोरोना संकट के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल बोले-सभी के प्रयासों से 2.25 लाख की बजाय आज 1.15 लाख कोविड-19 के मामले हैं.

पुलिस की ओर से जारी वीडियो में अधिकारी उन्हें, ‘‘ हथियार फेंक दो। हथियार फेंक दो।’’ कहते दिख रही हैं।

ईटन काउंटी के शेरीफ टॉम रिच ने कहा कि सीम रूईस के हाथ में पेचकस और चाकू था।

यह भी पढ़े | बीजेपी राजस्थान में फिलहाल नहीं करेगी फ्लोर टेस्ट की मांग : 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिच ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें हथियार का इस्तेमाल करना पड़ा लेकिन उन्हें खुद को बचाना था।’’

मिशिगन परिवहन विभाग में काम करने वाले सीम रूईस (43) की अस्पताल में मौत हो गई।

ओलेस्की ने कहा कि वह स्टोर में 77 वर्षीय एक व्यक्ति पर चाकू से वार करने की घटना में संदिग्ध था, जिसने उसे मास्क पहनने को कहा था। घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि गवर्नर ग्रेचन व्हिटमर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्टोर में भी मास्क पहनने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)