देश की खबरें | तमिलनाडु में देसी बम हमले में पुलिसकर्मी की मौत, हमलावर भी मारा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 18 अगस्त तमिलनाडु के तूतीकोरिन में मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी द्वारा कथित रूप से पुलिस की एक विशेष टीम पर देसी बम फेंके जाने से एक कान्स्टेबल की मौत हो गई। इस हमले में हमलावर भी मारा गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कान्स्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक पुलिसकर्मी के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

यह भी पढ़े | Naval Commanders Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां मनाक्करई क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस दुरई मुथू नामक एक कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई थी। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर देसी बम फेंके जिसमें सिपाही सुब्रमण्यम की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर खुद भी मारा गया।

उन्होंने कहा कि मुथू के खिलाफ हत्या के दो मामलों समेत कई मामले चल रहे हैं। पुलिस टीम गुप्त सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ने के लिये गई थी।

यह भी पढ़े | West Bengal Visva Bharati University: पश्चिम बंगला के विश्व भारती यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ का मामला, संस्थान ने सीबीआई जांच की मांग की.

अधिकारी ने कहा कि बदमाश ने दो बम फेंके, जिनमें से एक बम फट गया। इसमें सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी और और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि बम फेंकते समय मुथू के हाथ में चोट आई। उसे तिरुनेवेली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया ।

पलानीस्वामी ने चेन्नई में जारी बयान में सुब्रमण्यम की मृत्यु पर दुख जताया और इसे ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। उन्होंने सुब्रमण्यम के परिवार के प्रति संवेदना जतायी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के लिए 50 लाख रुपये सहायता की घोषणा भी की। उन्होंने एक रिश्तेदार को योग्यता के आधार सरकारी नौकरी देने का भी निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)