महाराष्ट्र में छह दिन के भीतर पुलिसकर्मी और पत्नी की COVID-19 से मौत
महाराष्ट्र खुफिया विभाग में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की कोविड-19 से यहां मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि महज छह दिन पहले उनकी पत्नी की भी वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी. प्रमोद नारायणराव गजभिये (51) को 29 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नागपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
नागपुर, 20 मई: महाराष्ट्र खुफिया विभाग में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की कोविड-19 से यहां मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि महज छह दिन पहले उनकी पत्नी की भी वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी. प्रमोद नारायणराव गजभिये (51) को 29 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नागपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अधिकारी ने बताया कि उनकी बुधवार को मौत हो गई. साथ ही बताया कि पड़ोस के वर्धा में कर्मचारी गारंटी योजना कार्यालय में कार्यरत उनकी पत्नी की भी 13 मई से कोविड-19 से मौत हो गई थी.
पुलिस ने बताया कि दंपति की दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 10 साल और 14 साल है. उन्होंने बताया कि वायरस से संक्रमण के चलते नागपुर में अब तक 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.
Tags
संबंधित खबरें
Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर शुरू, पुणे-विदर्भ समेत कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
Maharashtra: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक की घोषणा, अगले पांच वर्षों में MSRTC का राजस्व बढ़ेगा, विज्ञापन से कमाएंगे ₹250 करोड़ से अधिक
Dhulivandan 2026: मुंबई में धुलिवंदन की धूम, रंगों से सराबोर होकर लोग जुहू चौपटी पर खेलते दिखे (Watch Video)
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
\