कोरोना वायरस से लुधियाना में एसीपी अनिल कोहली की मौत, पंजाब सरकार देगी 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि
सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने बताया कि एसीपी (उत्तरी) अनिल कोहली ने एसपीएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अस्पताल को पुलिस अधिकारी का उपचार ‘प्लाज्मा थैरेपी’ से करने की इजाजत दी थी।
चंडीगढ़: पंजाब में लुधियाना के एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिये भर्ती 52 वर्षीय सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की शनिवार को मौत हो गई.सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने बताया कि एसीपी (उत्तरी) अनिल कोहली ने एसपीएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अस्पताल को पुलिस अधिकारी का उपचार ‘प्लाज्मा थैरेपी’ से करने की इजाजत दी थी.पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मृतक के निकट परिजन को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इतनी ही राशि उस किसी भी अधिकारी के परिवार को दी जाएगी, जिनकी इस समय कर्तव्य निर्वहन के दौरान मौत होगी.
लुधियाना के जिला जनसंपर्क कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘दुखद समाचार, एसीपी अनिल कोहली का निधन हो गया. वह लुधियाना के एसपीएस अस्पताल में भर्ती थे. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हमने कल गुरमैल सिंह कानूनगो और आज अनिल कोहली को खो दिया.इस संकट के समय में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अपने योद्धाओं को गंवाना राज्य के लिए एक बड़ा नुकसान . शोक की इस घड़ी मैं उनके परिवारों के साथ हूं. यह भी पढ़े: कोरोना से संक्रमित लुधियाना के ACP अनिल कोहली का निधन, प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की थी तैयारी
अमरिंदर ने कोविड-19 के चलते शुक्रवार को जान गंवाने वाले 58 वर्षीय राजस्व अधिकारी गुरमैल सिंह के परिजन को भी 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. कोहली के 12 अपैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. शुक्रवार को उनकी पत्नी, सुरक्षा गार्ड और एक थाना प्रभारी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक लुधियाना के गैस चालित शवदाहगृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ कोहली का अंतिम संस्कार किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

