एजेंसी न्यूज

Mysuru Gang Rape Case मैसूर गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री अरग ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा कि मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामले को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है.

Mysuru Gang Rape Case मैसूर गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो )

बेंगलुरु, 28 अगस्त: कर्नाटक (Karnatak) के गृह मंत्री अरग ज्ञानेंद्र (Arg Gyanendra) ने शनिवार को कहा कि मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म (Mysore gang rape) मामले को सुलझाने में पुलिस (Police) को कामयाबी मिली है. बहरहाल उन्होंने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिसमें कहा गया है कि घटना के संबंध में चार या पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘पुलिस को कामयाबी मिली है. ’’ यह भी पढे: Delhi: बेरहम पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को जंगल में ले जाकर चाकू से किए कई वार, मौत के बाद शव को पत्तों से ढंका

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj S Bommai) ने भरोसा जताया कि पुलिस मैसुरू सामूहिक दुष्कर्म मामला जल्द से जल्द सुलझा लेगी और दोषियों को पकड़ लेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस के पांच दल मामले की जांच कर रहे हैं. बोम्मई ने यहां पत्रकारों (journalists ) से कहा, ‘‘पुलिस ने मैसुरू मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. मुझे विश्वास है कि पुलिस को जल्द से जल्द मामला सुलझाने में कामयाबी मिलेगी. ’’

गौरतलब है कि मैसुरू में एक छात्रा से 24 अगस्त को शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोषियों ने पीड़िता के साथ मौजूद उसके एक पुरुष दोस्त से मारपीट भी की. उन्होंने दुष्कर्म की वीडियो (Video) सार्वजनिक न करने के लिए उनसे तीन लाख रुपये भी मांगे. कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सूद (Praveen Sood) सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं. इस घटना को लेकर जनता में काफी रोष है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).