देश की खबरें | कानपुर में पुलिस कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या

कानपुर, दो जून कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र में ब्रह्म नगर में एक पुलिस कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल देश दीपक (30) ब्रह्म नगर में एक किराए के मकान में रहता था।

बिल्हौर पुलिस थाने के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल का रक्तरंजित शव खाट पर पड़ा था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला था और 2019 से बिल्हौर में तैनात था।

दीपक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि बुधवार दोपहर से उसका मोबाइल बंद है जिसके बाद पुलिस उसके मकान पर गई, मकान की कुंडी भीतर से बंद थी।

बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और कांस्टेबल का रक्तरंजित शव खाट पर पाया।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि कपड़े से उसका गला घोंटा गया और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया।

उन्होंने कहा कि फारेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)