देश की खबरें | पुलिस पर हमला मामला : अर्नब गोस्वामी की अग्रिम जामनत याचिका पर सुनवाई 23 नवंबर तक टली
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 नवंबर मुंबई पुलिस की महिला अधिकारी पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में रिपब्लिक टीवी चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत देने के लिए दायर याचिका पर यहां की सत्र अदालत ने सुनवाई 23 नवंबर तक टाल दी।

दंपति के वकील श्याम कल्यांकर ने कहा कि बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई नहीं हुई क्योंकि न्यायाधीश ने इसे नहीं सुना।

यह भी पढ़े | Eco-friendly Diwali in Ayodhya: अयोध्या में भव्यता और दिव्यता के साथ इकोफ्रेंडली होगी दिवाली, CM योगी आदित्यनाथ लेजर शो के जरिए देंगे खास संदेश.

उन्होंने कहा, ‘‘ अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी की अग्रिम जामनत याचिका को 23 नवंबर तक टाल दिया गया।’’

कल्यांकर ने कहा, ‘‘ आज हम गिरफ्तारी से अंतरिम राहत नहीं चाहते थे क्योंकि हम उच्चतम न्यायालय के विस्तृत आदेश (बुधवार को एक अन्य मामले में अर्नब को मिली जमानत) का इंतजार कर रहे थे।’’

यह भी पढ़े | तेलंगाना: बिहार के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने AIMIM पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से की मुलाकात: 12 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जमानत दे दी।

अर्नब गोस्वामी को बुधवार शाम को नवी मुंबई की तलोजा जेल से रिहा किया गया था, उन्हें पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उललेखनीय है कि पुलिस ने मध्य मुंबई के एनएम जोशी पुलिस थाने में अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी साम्याब्रता रे गोस्वामी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि चार नवंबर को जब वह अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने पहुंची तो दंपति ने महिला अधिकारी पर हमला किया।

अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)