एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इनेलो नेता की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सांगवान की सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कथित तौर पर ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर कपिल सांगवान की उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है, जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

देश की खबरें | इनेलो नेता की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सांगवान की सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है पुलिस

चंडीगढ़, 29 फरवरी हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कथित तौर पर ब्रिटेन स्थित गैंगस्टर कपिल सांगवान की उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है, जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

राठी और इनेलो कार्यकर्ता जय किशन की रविवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों द्वारा उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी करके हत्या कर दी गई थी।

लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस हमले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा के विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

झज्जर पुलिस ने कहा कि वह सांगवान द्वारा कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि राठी की सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के साथ गहरी दोस्ती थी।

झज्जर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पोस्ट और उसमें किए गए दावों की पुष्टि कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में अब तक 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक और अन्य को नामज़द किया है। रिपोर्ट में अन्य पांच अज्ञात आरोपियों का भी जिक्र किया गया है।

यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नफे सिंह राठी के भतीजे राकेश ने बताया कि पांच अज्ञात हत्यारे उनकी कार का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान बराही रेलवे क्रॉसिंग के पास वे कार से बाहर आए और उनपर अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि इनेलो की राज्य इकाई के प्रमुख की हत्या की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाएगी।

वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने राठी की जान को खतरा होने के बावजूद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रहने का भाजपा-जजपा सरकार पर आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).