विदेश की खबरें | पोलैंड ने बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर 10,000 सैनिकों को तैनात करने की योजना बनाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दरअसल, वारसॉ को बेलारूस में मौजूद रूस से संबंधित घुसपैठियों की मौजूदगी और बिना अनुमति के सीमा पार करने की कोशिश करने वाले प्रवासियों को लेकर चिंता है।

पोलैंड की सेना ने कहा कि वह बेलारूस की सीमा के पास एक मिसाइल के लापता हुए फ्यूज की तलाश कर रही है, लेकिन इससे कोई खतरा नहीं है।

सेना ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग करते हुए की गयी गतिविधियों के दौरान फ्यूज खो गया था।

पोलैंड की सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘मंगलवार को लड़ाकू उड़ानें समाप्त होने के बाद सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे हेलीकॉप्टरों की मिसाइलों में से एक में फ़्यूज नहीं पाया गया। इन उड़ानों का संचालन अपनी सीमा के भीतर ही किया गया था।’’

रक्षा मंत्री मारियस ब्लास्ज़क ने कहा कि अंततः 10,000 सैनिकों को सीमा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने सरकारी रेडियो पर दिए गए एक साक्षात्कार में यह घोषणा की। इससे एक दिन पहले एक अधिकारी ने कहा था कि पोलैंड अगले दो हफ्तों के भीतर सीमा पर 2,000 अतिरिक्त सैनिक भेजेगा।

पोलैंड का कहना है कि पुलिस और सीमा रक्षक अधिकारियों के काम को सुदृढ़ करने के लिए इन सैनिकों को तैनात किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पोलैंड पिछले दो वर्षों से बेलारूस के जरिए सीमा से अवैध रूप से देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की समस्या से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)