देश की खबरें | वेब सीरीज में खिलाड़ी भारतीय खेलों के अहम लम्हों के बारे में बताएंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त भारत के ओलंपिक के एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित अन्य खिलाड़ी ‘द फिनिश लाइन’ नाम की वेब सीरीज में स्वयं भारतीय खेलों के अहम लम्हों को याद करेंगे।

बेसलाइन वेंचर्स ने इस आठ हिस्सों की वेब सीरीज की परिकल्पना और निर्माण किया है।

यह भी पढ़े | Former India Athlete Iqbal Singh Kills Mother and Wife in US: पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह ने अमेरिका में की पत्नी और मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इस शो की मेजबानी एशियाई स्वर्ण पदक विजेता स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल करेंगे।

इस वेब सीरीज में 2008 में बिंद्रा के एतिहासिक ओलंपिक स्वर्ण पदक से लेकर निदाहस ट्रॉफी में दिनेश कार्तिक, 2017 विश्व चैंपियनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी पारुल परमार से 1996 ओलंपिक में लिएंडर पेस के कांस्य पदक का जिक्र होगा और दर्शकों को खिलाड़ियों से स्वयं उनके यादगार लम्हों के बारे में सुनने को मिलेगा।

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौना बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी आग: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एशियाई खेलों में सात पदक जीतने वाले और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता स्क्वाश खिलाड़ी घोषाल ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि मैं ऐसे शो को प्रस्तुत कर रहा हूं जिसमें मुझे भारतीय खेलों के कुछ दिग्गजों के साथ मेजदार बात करने का मौका मिला है।’’

वेब सीरीज के पहले सत्र के लिए जिन आठ खिलाड़ियों की पुष्टि हुई है उनमें बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, कार्तिक, पंकज आडवाणी, स्मृति मंधाना, लिएंडर पेस, पारुल और वरूण सिंह भाटी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)