देश की खबरें | अयोध्या भूमि पूजन पर खिलाड़ियों ने कहा, जश्न मनाने का दिन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारत के शीर्ष बल्लेबाज शिखर धवन ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन को ऐतिहासिक दिन करार दिया जबकि पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने देश को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की संस्कृति की याद दिलायी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयाोध्या में भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया और कुछ खिलाड़ियों ने ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 40 लोगों की मौत, 4078 नए केस: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

धवन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘आज का दिन जश्न मनाने का दिन है जो इतिहास की किताब में दर्ज हो जायेगा। इसमें जो लोग शामिल हैं, उन सभी को बधाई। ’’

भारत के लिये 125 वनडे और 13 टेस्ट में खेल चुके कैफ ने ट्वीट किया, ‘‘गंगा-जमुना संस्कृति वाले शहर इलाहाबाद में बड़ा हुआ और मुझे रामलीला देखना बहुत पसंद था जो करुणा, सह-अस्तित्व, सम्मान की गाथा है। भगवान राम ने सभी में अच्छाई देखी और हमारे आचरण में उनकी विरासत का प्रतिबिंब दिखना चाहिए। ’’

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते हार्बर लाइन, और सेन्ट्रल रेल सेवा बाधित होने के साथ कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस की तरफ से अनुरोध, बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें लोग.

उन्होंने लिखा, ‘‘नफरत करने वालों को एकता और प्यार के बीच नहीं आने दें। ’’

आल राउंडर सुरेश रैना ने भी इसके बाद शांति और खुशियों के कायम रखने की उम्मीद जतायी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राम जन्मभूमि अयोध्या में शिलान्यास करने के लिये देशवासियों को बधाई और शुभकामनायें। मेरी इच्छा है कि इससे देश में भाईचारा, शांति और खुशियां बढ़ें। ’’

विश्व रजत पदकधारी पहलवान बजरंग पूनिया ने बधाई संदेश में लिखा, ‘‘यह दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के साथ सभी भक्तजनों का सपना साकार हो गया। ’’

ओलंपिक कांस्य पदकधारी पहलवान साक्षी मलिक ने लिखा, ‘‘राम हमारा अस्तित्व हैं। हम भगवान राम की पूजा करते हैं। वही हमारी जिंदगी हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)